पदोन्नति संबंधी आपत्तियों के निरस्तारण हेतु दिशा निर्देश

1- जनपद में नियुक्त सहायक अध्यापक प्राथमिक के संबंध में दिशा निर्देश-
क- जनपद में नियुक्ति के समय का कट आफ भरा जायेगा।
ख- भर्ती का प्रकार।
ग- DATE OF APPOINTMENT में जनपद से निर्गत नियुक्ति आदेश का दिनॉक भरा जायेगा।
घ- DATE OF JOINING में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण तिथि अंकित की जायेगी।
ड- 72825 भर्ती में नियुक्ति के समय के केवल टीईटी -2011 के अंक भरे जायेंगे।
च- अन्य विभिन्न प्रकार की भर्तियों में नियुक्ति के समय का कट आफ भरा जायेगा।

2- अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण से आये हुये प्राथमिक सहायक अध्यापकों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश:-
क- DATE OF APPOINTMENT में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत अ०ज० स्थानान्तरण आदेश की तिथि अंकित की जायेगी।
ख- DATE OF JOINING में अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के अन्तर्गत वर्तमान जनपद (कार्यालय) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अंकित जायेगी।
ग- पूर्व जनपद में नियुक्ति के समय का कट आफ एंव साथ ही साथ भर्ती का प्रकार भी निर्धारित कालम में अंकित किया जायेगा।

3- मृतक आश्रित सहायक अध्यापकों की भर्ती के सम्बन्ध म दिशा निर्देश :-
क- DATE OF APPOINTMENT में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश की तिथि अंकित की जायेगी।
ख- DATE OF JOINING में डायट से प्रशिक्षण प्राप्त या प्रशिक्षण मुक्त के उपरान्त विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अंकित की जायेगी।

पदोन्नति संबंधी आपत्तियों के निरस्तारण हेतु दिशा निर्देश || Guidelines for Disposal of Objections Related to Promotion

01. मो० हस्सान एवं 14 अन्य के कोर्ट केस में सम्मिलित शिक्षक / शिक्षिकाओं के अभिलेखों का परीक्षण करें, कोई उक्त से सम्बन्धित सूची में अंकित है तो उनका नाम उल्लिखित करें।

02. वरिष्ठता सूची में यदि 51 बी0एड0 से सम्बन्धित कोई शिक्षक / शिक्षिका सम्मिलित है तो उनका उल्लिखित करें।

03. अर्न्तजनपदीय / पारस्परिक स्थानान्तरण से जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षक / शिक्षिकाओं का सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा स्थानान्तरण सूची में निर्गत तिथि से मिलान करें, यदि कोई त्रुटि है तो साक्ष्य सहित प्रस्तुत करें। 

04. यदि किसी शिक्षक / शिक्षिका के विरूद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही अथवा निलम्बन / दण्डात्मक कार्यवाही हुई है तो स्पष्ट रूप से उल्लिखित करें।

05. वरिष्ठता सूची में यदि किसी प्राथमिक विद्यालय के प्र0अ0 या उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का नाम अंकित है तो स्पष्ट रूप से उल्लिखित करें।

06. वरिष्ठता सूची में यदि किसी शिक्षक / शिक्षिका का नाम छूट गया है तो पृथक से अंकित करते हुए, समस्त विवरण सहित पत्रावली प्रस्तुत करें। 

07. मृतक आश्रित कोटे के अर्न्तगत नियुक्त अप्रशिक्षित अध्यापकों का प्रशिक्षण मुक्ति तिथि अथवा प्रशिक्षण प्राप्त करने की तिथि वरिष्ठता सूची से मिलान करें, यदि कोई त्रुटि है तो साक्ष्य सहित स्पष्ट रूप से उल्लिखित करें।

08. यदि किसी शिक्षक / शिक्षिका के मेरिट गुणांक तथा 72825 में सम्मिलित शिक्षक / शिक्षिकाओं का टेट गुणांक का भलि भांति सम्बन्धित से अवलोकन करा लें, यदि कोई त्रुटि परिलक्षित होती है तो साक्ष्य सहित उल्लिखित करें।

09. यदि कोई शिक्षक / शिक्षिका का नाम 68500 शिक्षक भर्ती के एम०आर०सी० प्रकरण में है और नियुक्ति तिथि में कोई भिन्नता है तो कोर्ट आदेश एवं पूर्व जनपद का नियुक्ति आदेश सहित पत्रावली प्रस्तुत करें।


🔥The dECOdER Blog🔥